फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ट्रेनों में बढ़ रही भीड़, जनरल कोच में चढ़ना मुश्किल

Tue, 08 Nov 2022 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ तो हो ही रही है, लखनऊ और वाराणसी जाने वाली ट्रेनें भी पैक होकर जा रही हैं। कृषक एक्सप्रेस और वाराणसी इंटरसिटी में सोमवार को भीड़ ज्यादा रही।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ बीतने के एक सप्ताह बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। स्पेशल ट्रेनों को चलाने के बाद भी यात्रियों को राहत नहीं मिल पाई है। सभी ट्रेनें फुल हैं। सोमवार को बिहार से आने वाली ट्रेनों की बोगियों की गैलरी और प्रवेश द्वार पर बैठकर लोगों ने यात्रा की।  

विज्ञापन


वैशाली एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, गोरखपुर-यशवंतपुर सहित ज्यादातर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। जनरल कोच में चढ़ने के लिए यात्री परेशान रहे। गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों में सीट को लेकर धक्कामुक्की भी हुई। भीड़ अधिक होने से जनरल कोच में बहुत सारे यात्री चढ़ ही नहीं पाए। स्लीपर कोच में यात्री प्रवेश द्वार पर ही खड़े थे तथा पावदान पर कुछ यात्रियों ने सफर किया।

लखनऊ व वाराणसी जाने वाली ट्रेनें भी पैक
लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ तो हो ही रही है, लखनऊ और वाराणसी जाने वाली ट्रेनें भी पैक होकर जा रही हैं। कृषक एक्सप्रेस और वाराणसी इंटरसिटी में सोमवार को भीड़ ज्यादा रही।
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म एक पर तीन सप्ताह नहीं मिलेगी कोच की जानकारी
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर नया कोच गाइडेंस सिस्टम लगाने का कार्य शुरू किया गया है। करीब तीन सप्ताह तक यह काम चलेगा। इस दौरान ट्रेनों के कोच की जानकारी कोच गाइडेंस सिस्टम पर नहीं मिलेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें