फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर वार: गोरखपुर को मिली 89 हजार डोज, आज चलेगा महाभियान

Mon, 06 Sep 2021 10:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए सोमवार आज महाभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग को 89 हजार से अधिक डोज वैक्सीन की मिली है। जबकि 13 हजार डोज विभाग के पास पहले से मौजूद है। ऐसे में सोमवार को 185 से अधिक बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा जिसमें 94500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।  
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सोमवार को अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। 185 से अधिक बूथों पर टीका लगाने की व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।

बताया कि अब तक एक लाख 20 हजार ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पहली डोज लगवा रखी है। उनके दूसरे डोज का भी समय पूरा हो चुका है। लेकिन ये लोग दूसरी डोज लगवाने बूथों पर नहीं पहुंच रहे हैं। जबकि सिंगल डोज से कोई भी फायदा नहीं होगा। जब तक दोनों डोज नहीं लगेंगे तब तक शरीर में इम्युनिटी का लेवल नहीं बढ़ेगा। अपील की है कि ऐसे लोग बूथों पर पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें