फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग: विज्ञापन पर कसी नकेल तो ढाई गुना बढ़ गई आय, लॉलीपॉप और ट्री गार्ड से भी लाखों की कमाई

Mon, 27 Sep 2021 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

नगर निगम को पहले होती थी मात्र दो करोड़ की आमदनी, अब 4.73 करोड़ रुपये आय का अनुमान।
विज्ञापन
बैनर एवं होर्डिंग हटवाती नगर निगम की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगमकर्मियों से साठगांठ करके जो विज्ञापन एजेंसियां हरेक साल लाखों के वारे-न्यारे करती थीं, अब नगर आयुक्त अविनाश सिंह की सख्ती से उनपर नकेल कस गई है। इससे नगर निगम को अब ढाई गुना तक आय की राह बन गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन एजेंसियां शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध ढंग से यूनीपोल, होर्डिंग लगाकर लाखों रुपये कमा रही थीं। अमर उजाला ने विज्ञापन एजेंसियों की इन कारगुजारियों को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने नगर निगम क्षेत्र में लगाए जाने वाले विज्ञापनों के टेंडर की कमान खुद संभाली।

शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए जाने वाले यूनीपोल की संख्या में इजाफा किया गया। होर्डिंग के नए स्थानों को भी चिह्नित किया गया। इसके बाद नगर निगम को अबतक जहां मात्र दो करोड़ की आमदनी होती थी। इसके अब 4.73 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

लॉलीपॉप और ट्री गार्ड से भी लाखों की कमाई

नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में पांच हजार से ज्यादा ट्री गार्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न चौराहों और डिवाइडरों पर लॉलीपॉप लगाए गए हैं। एक ट्री गार्ड से पांच से आठ हजार रुपये सालाना आमदनी की उम्मीद है। वहीं दो से तीन हजार रुपये की आमदनी लॉलीपॉप से होती है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग एवं विज्ञापनों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए अवैध फ्लैक्स को जब्त करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। वहीं शहर में स्थापित यूनीपोल, ग्राउंड होर्डिंग, रूफटॉप होर्डिंग एवं अन्य विज्ञापन मदों के लिए करीब 1.13 करोड़ रुपये की निविदा हो चुकी है। शेष यूनीपोल एवं होर्डिंग की निविदा से 3.06 करोड़ रुपये आय अनुमानित है। इस प्रकार नगर निगम को विज्ञापन मदों से 4.13 करोड़ की आय संभावित है।

विज्ञापन से नगर निगम को अनुमानित आय (रुपयों में)
1- यूनीपोल

प्रीमियम    115 यूनीपोल टेंडर से आय    1.13 करोड़
          66 यूनीपोल (टेंडर होना है) -        50 लाख
विज्ञापन शुल्क   181 यूनीपोल (निर्धारित दर पर)     1.50 करोड़
2 - ग्राउंड होडिंग से आय    1.00 करोड़
3: रूफ टॉप होर्डिंग    50 लाख
4- अन्य फुटकर विज्ञापन    10 लाख
कुल आय    4.73 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें