फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेल कंपनियों की नीतियों के खिलाफ एलपीजी वितरक लामबंद

Thu, 13 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 और 45 दिन की सिलिंडर बुकिंग सीमा समाप्त करने की मांग
विज्ञापन



गोरखपुर। पूर्वांचल के 12 जिलों के एलपीजी वितरकों ने तेल कंपनियों की नीतियों के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को निजी होटल में आयोजित पूर्वांचल एलपीजी वितरक महासम्मेलन में वितरकों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा कर मांगें उठाई। बाद में प्रेस वार्ता में कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो देशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सम्मेलन में अंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलरामपुर, बस्ती, महराजगंज, मऊ, सिद्धार्थनगर और सुल्तानपुर के वितरक शामिल रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा ने कहा कि ग्राहकों को सुरक्षा नली, गैस चूल्हा, लाइटर और अग्निशामक सहित अन्य गैर-गैस उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद वितरकों पर इनकी बिक्री का दबाव बनाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पीयूष राय ने ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित 25 और 45 दिन की सिलिंडर बुकिंग सीमा समाप्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वितरकों से ई-केवाईसी, सुरक्षा जांच और सरकारी योजनाओं के काम सहित कई अतिरिक्त कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन उसका पर्याप्त भुगतान नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष गुरपाल सिंह ने कहा कि करीब 30 किलोग्राम के सिलिंडर को घर तक पहुंचाने के लिए केवल 33 रुपये मिलते हैं। उन्होंने वितरण खर्च को देखते हुए कमीशन बढ़ाकर 150 रुपये प्रति सिलिंडर करने की मांग की। वितरकों ने कहा कि बढ़ते ईंधन, श्रम और अन्य खर्च से आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें