गोरखपुर समेत अन्य 12 सीटों पर 1 जून को होगा मतदान
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक गोरखपुर लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण सीटों में एक माना जाता है। इस सीट पर सातवें और अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे चार जून को आएंगे। पूर्वांचल की इस सीट पर पिछले तकरीबन 29 साल से बीजेपी का दबदबा रहा है।
हालांकि, 2018 में हुए उपचुनाव में उसका यह ताज समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने छीन लिया। लेकिन, अगले ही वर्ष 2019 के सामान्य लोक सभा चुनावों में भाजपा ने फिर अपनी खोई सीट वापस पा ली।
भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने तीन लाख मतों से विजई होकर सीज पर वापस भाजपा का भगवा लहराया। 2024 लोकसभा चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर इस सीट से भोजपुरी कलाकार रवि किशन को ही प्रत्याशी बनाया है।
इस सीट पर सातवें और अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे 23 मई को आएंगे। मगर इस सीट पर संभवतः पूरे देश की नजरें टिकी होंगी। इस सीट पर बीजेपी ने बॉलीवुड एक्टर रवि किशन को उम्मीदवार बनाया है। इंडिया गठबंधन की तरफ से सपा ने काजल निषाद को एक बार लोकसभा में प्रत्याशी बनाया है।
इसके पहले मेयर और विधानसभा चनाव भी काजल निषाद लड़ चुकी हैं। लेकिन, जीत हासिल नहीं कर सकी। भाजपा मोदी के नाम, योगी के काम और गोरखपुर में लगातार हो रहे विकास कामों को लेकर जनता के बीच में जाएगी। तरक्की की बुनियाद पर चुनाव लड़ रही है। जबकि गठबंधन ने जातिगत समीकरणों का मजबूत ताना-बाना बनाया है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की योजना बना रही हैं।