फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के गोलघर में 2.5 एकड़ में बनेगा शहीद स्मारक पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर के गोलघर में 2.5 एकड़ में बनेगा शहीद स्मारक पार्क
विज्ञापन

गोरखपुर। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में शहर के गोलघर में 2.5 एकड़ में शहीद स्मारक पार्क बनेगा। दिल्ली के वार मेमोरियल की तर्ज पर बनने वाले इस पार्क में शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।
शहीद स्मारक पार्क की तैयारी वर्ष 2020 में ही शुरू हो गई थी, लेकिन कोविड संकट की वजह से इसपर ब्रेक लग गया था। अब जबकि चौरीचौरा शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है तो पार्क की योजना में गति आ गई है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर सदर तहसील की तरफ से पहले ही गोलघर काली मंदिर के सामने नजूल की 2.5 एकड़ जमीन इस पार्क के लिए चिन्हित की जा चुकी है। प्रशासन ने प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद इसकी डीपीआर बनाई जाएगी।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ की इच्छा है कि गोरखपुर के सभी शहीदों की प्रतिमाएं इस पार्क में एक छत के नीचे स्थापित की जाएं ताकि हर कोई देश की आजादी में उनकी भूमिका और बलिदान को समझ सके। शहीद स्मारक पार्क में चौरीचौरा, डोहरिया कला के शहीदों समेत शहीद बंधू सिंह, अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल आदि की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसमें सभी के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी। उन शहीदों से जुड़ी कोई ऐतिहासिक चीज (उपलब्धता के आधार पर) संग्रहालय में रखा भी जाएगा।
विज्ञापन

शहर के भीतर शहीद स्मारक पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। पार्क में 1857 से लेकर अब तक के शहीदों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया है।
के. विजयेंद्र पांडियन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें