विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र सुबह करीब 8 बजे से बिना खाए-पिए धरने पर बैठे हैं। लगातार कई घंटे बीत जाने के बावजूद कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे छात्रों में नाराजगी बढ़ती गई। धरने के दौरान दो छात्र बेहोश भी हो गए। उनकी ये नाराजगी विद्यालय के शिक्षक की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद है। छात्र प्रिंसिपल को निलंबित करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक की मौत को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। शनिवार को सड़क हादसे में कंप्यूटर साइंस के शिक्षक अभय सिंह की मौत के बाद विद्यालय के छात्रों ने सोमवार सुबह से धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र प्रिंसिपल को निलंबित करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र सुबह करीब 8 बजे से बिना खाए-पिए धरने पर बैठे हैं। लगातार कई घंटे बीत जाने के बावजूद कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे छात्रों में नाराजगी बढ़ती गई। धरने के दौरान दो छात्र बेहोश भी हो गए।
छात्रों ने बताया कि सोमवार को उनकी परीक्षा थी, लेकिन विरोध स्वरूप उन्होंने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। कई छात्रों ने उत्तर पुस्तिका में कुछ भी नहीं लिखा और शिक्षक की मौत को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रिंसिपल मौके से बाहर, छात्रों में नाराजगी
छात्रों का आरोप है कि विद्यालय के प्रिंसिपल किसी काम का बहाना बनाकर रविवार शाम ही बाहर निकल गए, जो अब तक विद्यालय नहीं लौटे हैं। इसी को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है।
नवोदय के छात्र धरने पर बैठे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हेल्थ चेकअप कैंप लगा, लेकिन छात्र जांच को तैयार नहीं
सोमवार को विद्यालय में पहले से तय स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया था। शिविर में सीएमओ सहित दो ब्लॉकों के डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। स्कूल प्रशासन ने धरने पर बैठे छात्रों को एक-एक कर स्वास्थ्य जांच के लिए बुलाया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हुए।
छात्रों का साफ कहना है कि जब तक जिलाधिकारी मौके पर आकर उनकी बातें और मांगें नहीं सुनेंगे, तब तक वे न तो धरना खत्म करेंगे और न ही किसी जांच के लिए जाएंगे।
डीएम के न आने से बढ़ा आक्रोश, किया हाउस अरेस्ट का ऐलान
लगातार चार घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जिलाधिकारी के मौके पर न पहुंचने से छात्र और अधिक आक्रोशित हो गए। नाराज छात्रों ने खुद को हाउस अरेस्ट कर लिया और धरने पर बैठे रहने का ऐलान किया।
नवोदय स्कूल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोड एक्सीडेंट में हुई थी शिक्षक की मौत
बताया गया कि कंप्यूटर साइंस के शिक्षक अभय सिंह की शनिवार को विद्यालय आते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसी घटना को लेकर छात्र विद्यालय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।