फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना होंगे शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की खबर में जोड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नगर निगम के मेयर और पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में सदन के सभी पदेन सदस्यों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला, बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, संगीता यादव सहित सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को आमंत्रित किया जा रहा है। इनके अलावा हिमाचल राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को भी निमंत्रण पत्र दिया जाएगा।
नगर निगम के सभी पूर्व मेयर को भी न्यौता भेजा जाएगा।
नवनिर्वाचित मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निगम प्रबंधन के मुताबिक योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह ज्यादा सुविधाजनक लग रहा है। वहां पार्किंग और अतिथियों के स्वागत में दिक्कत नहीं होगी। मेयर के मुताबिक सांसद, विधायक समेत पूर्व मेयर को आमंत्रित करने के लिए नगर आयुक्त की ओर से नगर निगम सदन के सभी पदेन सदस्यों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य निमंत्रण पत्र भी निगम प्रबंधन ने प्रकाशित कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में लोग देख सकेंगे कार्यक्रम

मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शहर के लोग भी देख सकेंगे। शहर के विभिन्न चौराहों पर टीवी स्क्रीन के जरिए इसका प्रसारण किया जाएगा। प्रेक्षागृह से ही निगम क्षेत्र में समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कार्यक्रम दिखाए जाने की तैयारी है।

0000





-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें