फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जननायक एक्सप्रेस में पानी की बोतल से भरा ड्रम फेंककर भागा वेंडर, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग और बिना अनुमति वाली पानी की बोतलें बेचने वालों के खिलाफ शुक्रवार को भी कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम को देखकर जननायक एक्सप्रेस में पानी की बोतल से भरा ड्रम फेंककर एक वेंडर भाग गया। 12 अवैध वेंडर पकड़े गए।
विज्ञापन

प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर गोरखपुर जंक्शन पर मेगा अभियान चलाया गया। इस दौरान छह ट्रेनों में 2800 पानी की बोतलें जब्त की गईं।
जननायक एक्सप्रेस में जांच टीम अभी चढ़ने वाली ही थी कि कोच में खड़े वेंडर ने अवैध पानी की बोतलों से भरे ड्रम को प्लेटफॉर्म पर फेंक दिया और दूसरे गेट से कूदकर भाग गया। इस दौरान वहां कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जांच टीम ने गोरखधाम, वैशाली, आमृपाली, जननायक, सीतामढ़ी और जनसेवा एक्सप्रेस में डाभ कंपनी की 754, साइक्लोन एक्वा की 790 बोतल, बिसलेरी की 1196 बोतल, एक्वा कूल की 60 बोतलों के साथ ही सात ड्रम को जब्त किया है। इसके साथ ही 12 वेंडर भी पकड़े। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें