फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीसीएम की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

Sat, 18 Apr 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलीपार/महावीर छपरा (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के डवरपार में शुक्रवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेनुआटिकर निवासी खुड़बुड़ चौहान (65 वर्ष) डवरपार में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय कौड़ीराम की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे मौके पर ही गिर पड़े।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ का फायदा उठाकर डीसीएम चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक खुड़बुड़ चौहान मजदूरी करते थे और उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें