फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 प्रतिशत ब्राह्मणों -23 प्रतिशत दलित मिल गए तो बन जाएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
16 प्रतिशत ब्राह्मणों -23 प्रतिशत दलित मिल गए तो बन जाएगी सरकार
विज्ञापन

गोरखपुर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद मिश्रा ने कहा, विधानसभा चुनाव में परशुराम के वंशज भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। उन्होंने सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला। दोनों पार्टियों पर ब्राह्मण समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा की राह पर भाजपा की सरकार चल रही है। ऐसे में ब्राह्मणों को दलित समाज के लोगों से भाईचारा बनाने की जरूरत है।
निपाल क्लब में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रबुद्ध वर्ग की विचार संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि ब्राह्मणों को आपसी मतभेद भुलाकर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। उन्होंने प्रदेश में सोशल इंजीनियरिंग के फॉर्मूले पर सरकार बनाने का दावा किया। कहा कि अगर 16 प्रतिशत ब्राह्मण और 23 प्रतिशत दलित समाज के लोग एकजुट हो जाएं तो सरकार बननी तय है। ऐसा हम लोगों ने कर दिखाया है। भाजपा सरकार में ब्राह्मणों की घोर उपेक्षा हुई है। प्रदेश में ब्राह्मणों की खूब हत्याएं हुई, एनकाउंटर किए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बसपा की सरकार में अपने और परायों का फर्क नहीं समझा गया। हर वर्ग के लिए काम हुआ। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि बसपा की सरकार में ब्राह्मणों को जो सम्मान मिला है, वह दूसरी सरकारों में संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चिल्लूपार के विधायक विनय तिवारी ने कहा कि बाढ़ के बावजूद इतनी संख्या में आए समाज के लोगों ने अपनी मंशा जता दी है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सेक्टर संयोजक अमरचंद दुबे ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनश्याम राही, महानगर अध्यक्ष आलोक मोदी, सेक्टर प्रभारी जावेद सिमनानी, चौरीचौरा से वीरेंद्र पांडेय, विद्यासागर, मनीष कुमार, संजय पांडेय एडवोकेट, ओम नारायण पांडेय, रमेश त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, ओम प्रकाश चौरसिया, सुरजीत सिंह, रमेश चंद्र त्रिपाठी, उमेश नारायण पांडेय, रिंकू पांडेय, सुभाष चंद्र मिश्रा, विपिन त्रिपाठी, डॉ. रामसूरत उपाध्याय, पंकज त्रिपाठी, राजेंद्र दुबे, लालजी ओझा, श्याम नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बसपा राष्ट्रीय महासचिव को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा
गोरखपुर। बसपा के प्रबुद्ध वर्ग की विचार संगोष्ठी में आए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और सदन में उनकी मांगों को उठाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से विधानसभा और विधान परिषद में भी अधिवक्ता समाज से सदस्य होना चाहिए। अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना के साथ जोड़ने, अलग कॉलोनी बनाने, बहुमंजिली अधिवक्ता चेंबर का निर्माण व अधिवक्ता हित में संरक्षण के लिए कानून पारित करने की मांग की। इस दौरान संजय पांडेय एडवोकेट, अमित त्रिवेदी, रवींद्र कुमार मिश्रा, रामचंद्र उपाध्याय, प्रभात शुक्ला, रंजीत दुबे, नीलकांत उपाध्याय, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें