उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां सोनहा थाना क्षेत्र के तेनुआ असनहरा गांव में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी के सिर में मोटी लकड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ रूधौली धनजंय सिंह कुशवाहा ने बताया कि श्यामसुंदर व उसकी पत्नी सुनीता के बीच चरित्र को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह बातचीत के दौरान विवाद हो गया। जिसके बाद यह घटना हुई।