फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक नहीं मिली तो पति ने घर से निकाला, पत्नी ने गोरखनाथ मंदिर में लगाई न्याय की गुहार

Mon, 14 Dec 2020 10:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


जिले के कैंपियरगंज इलाके की रीना देवी का कहना है कि उनकी शादी इलाके के ही एक गांव में 15 मई 2019 को हुई थी। आरोप है कि शादी के 10 दिन बाद पति मोटरसाइकिल की मांग करने लगा। पिता ने जब असमर्थता जाहिर की तो उसे घर से निकाल दिया गया। वह मायके आ गई।

रिश्तेदारों के दबाव में एक बार वह फिर विदा होकर ससुराल आई। फिर से बाइक की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर पति ने हंसिया से वार कर उसे घायल कर दिया। मामला महिला थाने में पहुंचा और वहीं सुलह समझौता हुआ। बाद में पति ने एक दिन फिर उस पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने मायके में सूचना दी। उसके पिता व भाई आए और उसे लेकर थाने गए। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस ससुराल पक्ष से मिली है। दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें