फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: पत्नी को नहीं मिल रहा बेड, पति ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Tue, 27 Apr 2021 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

वीडियो वायरल कर कहा पत्नी को बचा लीजिए, नहीं तो बच्चे अनाथ हो जाएंगे
विज्ञापन
वीडियो वायरल करके सीएम योगी से मांगी मदद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित महिला को कहीं भर्ती नहीं किया गया तो पति ने मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, प्रमुख आदि से पत्नी को भर्ती कराने का वीडियो अनुरोध वायरल किया। वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन


वीडियो गोरखपुर जिले के मास्टर कॉलोनी कैंपियरगंज निवासी पाटेश्वरी नाम के व्यक्ति ने जारी किया है। वीडियो में वह दो बेटियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। परिचय देने के साथ बताते हैं कि उनकी पत्नी की तबीयत काफी खराब है। उसे भर्ती कराने के लिए वह दो दिन से गोरखपुर में सरकारी और निजी अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सब जगह बेड नहीं होने की बात कह लौटा दिया गया।

रोते हुए कहते हैं कि मधुमेह और रक्तचाप से पीड़ित पत्नी को भर्ती नहीं कराया गया तो उनके चार बच्चे अनाथ हो जाएंगे। बहुत परेशान हो गए हैं, बाबा हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। माननीय मुख्यमंत्री जी, हे बाबा, हे विधायक जी, हे सांसद जी मेरी व्यवस्था करिए। हमारे ऊपर ध्यान दे दीजिए, भर्ती कराइए बाबा, हमारी बीवी का पल्स रेट एकदम गिरता चला जा रहा है बाबा। सोचते-सोचते हमारी भी तबीयत खराब हो गई है बाबा, जल्द से जल्द व्यवस्था कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गोरखपुर जिले में अब तक 37368 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 419 की मौत हो चुकी है। 27299 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 9650 सक्रिय मरीज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें