फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पत्नी के मायके जाने पर पति ने खुदकुशी की, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

Tue, 04 Jan 2022 05:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने पंखे से लटक जान दे दी। बताया जा रहा है युवक ने पत्नी को फोनकर घर वापस आने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के बेलीपार इलाके के नाउरदेउर में सोमवार की रात पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने पंखे की कुंडी से रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नाउरदेउर निवासी सीताराम पांडेय के दूसरे नंबर के पुत्र रणविजय उर्फ जिगर (25) की शादी बेलीपार थाना क्षेत्र के कनईल मझिगांव निवासी कृष्णदेव पांडेय की पुत्री प्रिया से 21 नवंबर 2021 को हुई थी। रणविजय की पत्नी प्रिया पति के साथ मुंबई जाने को कह रही थी। पति 14 जनवरी के बाद उसको साथ ले जाने को तैयार था।

सोमवार को वह तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन करने गया था। इस बीच छोटी बहन लकी ने प्रिया को चाय पीने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। इस पर लकी ने झिझककर कहा है आप हमेशा नाराज क्यों रहती हैं। उसके कुछ देर बाद प्रिया घर से निकलकर मायके चली गई। देर शाम रणविजय घर आया और प्रिया को ढूंढने लगा।
विज्ञापन


घर से जाने की बात सुन उसने प्रिया से फोन पर बात की और वापस आने को कहा। उसने आने से इनकार कर दिया। वह रोते हुए कमरे में चला गया। रात करीब 10 बजे प्रिया का फोन आने पर बड़ा भाई रणजीत उसे जगाने गया। उसका कमरा अंदर से बंद था।

कई बार आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो जबरिया दरवाजा खोल दिया। अंदर छत की कुंडली में साड़ी से लटका हुआ था। आनन-फानन उसे उतारा गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा गया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें