फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुष्कर्म के आरोपी को पति ने पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि 20 अक्तूबर की रात करीब 1:30 बजे उसके पड़ोसी ने वारदात को अंजाम दिया। पति के मौके पर पहुंचने पर आरोपी भागने लगा लेकिन पति ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना के समय उसके पति दशहरा मेला घूमने गए थे। घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक अंदर घुस आया था। उसने महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के पेट पर लात भी मारी। पति के अचानक घर पहुंचने पर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पति और पत्नी ने मिलकर उसे पकड़ लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष शनि जावला ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले में तहरीर मिल चुकी है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें