कसया। कसया थाना क्षेत्र के बरवा जंगल के पास बुधवार शाम एनएच-28 पार करते समय एक बुजुर्ग बाइक की चपेट में आ गए। घटना के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बुजुर्ग और बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। कसया थाना क्षेत्र के बरवा जंगल निवासी श्यामदेव (50) बुधवार की शाम करीब सात बजे एनएच पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार मंटू पाल (40) व संतोष पाल (38) निवासी मिश्रौली, थाना सेवरही की बाइक की चपेट में आ गए, जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।