फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जन्मों का साथ टूटा साथ: विवाहिता की रस्सी से गला कसकर हत्या, पति गिरफ्तार

Tue, 27 Jun 2023 06:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, पिपरौली (गोरखपुर)।

सार

गोरखपुर में विवाहिता की मारपीट के बाद रस्सी से गला कसकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। 18 साल पहले दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गीडा क्षेत्र के बरहुआ गांव में विवाहिता की मारपीट के बाद रस्सी से गला कसकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मायके वालों की तहरीर पर गीडा पुलिस ने आरोपी पति एवं सास के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के भिटकिनी गांव निवासी महेंद्र पुत्र राजमन ने गीडा पुलिस को तहरीह दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी 40 वर्षीया बहन होसिला की शादी 18 वर्ष पूर्व गीडा क्षेत्र के बरहुआ गांव निवासी बबलू पुत्र रामसेवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दो लड़की व एक लड़का हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया है कि पति बबलू उसे प्रताड़ित करता था। मंगलवार की सुबह करीब 6.30 बजे बबलू ने मोबाइल पर फोन कर बहन के गिरकर मौत की सूचना दी। वह तत्काल बहन के ससुराल पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोग शव को दाह संस्कार करने की तैयारी कर चुके थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हल्का सा झटका और फिर दिल के दर्द से आराम, तकनीक से डॉक्टर कर रहे इलाज

विज्ञापन

उन्होंने कफन हटाकर देखा तो बहन के गले पर रस्सी से कसने का निशान व अन्य जगह चोट दिखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गीडा थाना के एसओ मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक महिला के पति बबलू एवं सास बांसमति के खिलाफ हत्या एवं आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें