फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, पति, जेठ-जेठानी सहित चार पर गैर इरादतन हत्या का केस

Mon, 06 Jan 2020 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकरीगंज (गोरखपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के घोड़सारी गांव में पिटाई से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति रामपाल यादव, जेठ योगेंदर, जेठानी सुनीता और जीजा व खैरी निवासी जर्नादन पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया। मृत महिला के पिता व सहजनवां के भेलऊर निवासी ध्रुवराज यादव ने तहरीर दी थी। केस दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार हैं।
विज्ञापन


सिकरीगंज के घोड़सारी निवासी पार्वती की बीते चार जनवरी को पिटाई की गई थी। पीटने का आरोप उनके पति रामपाल पर था। पार्वती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। ससुराल के लोगों ने पार्वती के मायके में बिना सूचना दिए ही रविवार को शव का दाह संस्कार कर दिया। गांव के प्रधान ने मृत महिला के पिता ध्रुवराज को मौत की जानकारी दी।

सोमवार की दोपहर थाने पहुंचे ध्रुवराज ने तहरीर देकर बेटी के ससुराल के लोगों पर बाइक के लिए प्रताड़ित करने और पीटकर मार डालने का आरोप लगाया। पिता उन्होंने बताया कि पार्वती की शादी वर्ष 2008 में रामपाल से हुई थी। बाइक की लालच में ससुराल वाले उनकी बेटी को अपने घर नहीं ले जा रहे थे। वर्ष 2013 में पंचायत के फैसले के बाद उनकी बेटी विदा होकर ससुराल गई। उसके बाद भी आए दिन ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि बीते चार जनवरी की सुबह पति रामपाल, जेठ, जेठानी व रामपाल के जीजा जनार्दन ने मिलकर पार्वती की पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। ध्रुवराज बस्ती जिले में सिपाही के तौर पर तैनात हैं और डायल 112 की टीम में सेवा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें