फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, तेंदुए की खाल बरामद होने की चर्चा, जल्द होगा खुलासा

Mon, 06 Jan 2020 09:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सहारनपुर में पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नगर के देवीकुंड मार्ग से दो युवकों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इनसे तेंदुए की खाल बरामद हुई है, जिसे बेचने के लिए ये ग्राहक की तलाश कर रहे थे। हालांकि एसओजी का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में जरूर लिया है, लेकिन तेंदुआ या किसी अन्य जानवर की खाल बरामद नहीं हुई है। पूरे मामले की पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि देवबंद में तेंदुए की खाल बेचने के लिए दो युवक देवीकुंड मार्ग पर पहुंचे हैं। पुलिस ने आकर दोनों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नगर निवासी हैं और तेंदुए की खाल को किसी व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये में बेचने के लिए आए थे। खाल बेचने से पहले ही दोनों पकड़े गए। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। 

यह भी पढ़ें: कैराना: पुलिस ने 65 किलो डोडे के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर दबोचे, होटलों पर करनी थी सप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि वन्य जीवों के अवशेषों को बेचने वाले पूरे गिरोह का पता लगाने के बाद ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। वहीं, एसओजी प्रभारी मुबारिक हसन का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन तेंदुए की खाल उनसे रिकवर नहीं हुई है। पूछताछ की जा रही है। अभी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें