फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वार्ता कर अनशन समाप्त कराने को कार्यवाहक कुलपति से मिले अनशनकारी

Tue, 08 Sep 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अपनी मांगों को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में अनशन कर रहे युवाओं-छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। सप्ताहभर से अधिक समय गुजरने के बावजूद उनकी मांगों को लेकर कोई आश्वासन तक नहीं मिला। अनशनकारी अब अनशन समाप्त करने को तैयार हैं लेकिन विश्वविद्यालय का कोई अधिकारी इसके लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

अनशन कर रहे युवाओं के नेतृत्वकर्ता और विश्वविद्यालय के निष्कासित छात्र सतीश प्रजापति ने सोमवार को कार्यवाहक कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी और अतिरिक्त नियंता डॉ. वेद प्रकाश राय के कार्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय के अतिरिक्त नियंता डॉ. वेद प्रकाश राय विभाग में पढ़ाने चले गए थे जिससे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद सतीश प्रजापति ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि सतीश ने अनशन समाप्त कराने के संबंध में बातचीत की। हालांकि, कार्यवाहक कुलपति ने इस मामले में अपनी असमर्थता जताते हुए किसी तरह का आश्वासन देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें