मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और परिसर में तनाव को नियंत्रित किया। घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अगस्त में कुलपति को भी घेरा था
विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार का यह पहला मामला नहीं है। अगस्त में तत्कालीन कुलपति प्रो. पूनम टंडन को भी महाविद्यलय के शिक्षकों ने प्रशासनिक भवन परिसर में घेरकर दौड़ा लिया था। स्थिति ऐसी बनी कि कुलपति को पैदल अपने आवास तक जाना पड़ा था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन और प्रशासनिक नियंत्रण पर सवाल उठ रहे हैं।
अनशनकारियों ने प्रशासनिक भवन के दोनों गेट में ताला लगा दिया। जिससे कार्यालयों में लोग फंस गए थे। मैं प्रशासनिक भवन के गेट में लगे ताले को खुलवाने गया। अनशनकारी मुझपर हमलावर हो गए। कैंट थाने में तहरीर दे दी है। - डॉ. वेद प्रकाश राय, अतिरिक्त नियंता, गोरखपुर विश्वविद्यालय