फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया एन्क्लेव के 450 आबंटियों को जल्द मिलेगा कब्जा, इस खास बोर्ड ने दी मंजूरी

Wed, 10 Jun 2020 12:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • लोहिया एन्क्लेव: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी मंजूरी, अब कब्जा दिलाने की तैयारी शुरू
  • टाउनशिप घोषित हो जाने पर एन्वॉयरमेंटल क्लीयरेंस की बाध्यता हो गई खत्म
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की आवासीय योजना लोहिया एन्क्लेव को टाउनशिप घोषित करने के प्रस्ताव पर प्रमुख सचिव सिंचाई ने जहां मुहर लगा दी,  वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। एनजीटी ने इस मामले में प्रमुख सचिव सिंचाई को नोडल अफसर बनाया था।

विज्ञापन


टाउनशिप घोषित होने के बाद अब एन्वॉयरमेंटल क्लीयरेंस की बाध्यता खत्म हो गई है। इसी के साथ जीडीए ने इस योजना के सभी आवंटियों को कब्जा देने की तैयारी भी शुरू कर दी है। महीने भर के भीतर लोहिया एन्क्लेव के सभी 450 आवंटियों को कब्जा मिल जाएगा।

दरअसल, एनजीटी की सख्ती के बाद रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र के 500 मीटर के दायरे में आने वाले 20 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में निर्माण के लिए एन्वॉयरमेंटल क्लीयरेंस तो उससे कम क्षेत्रफल में निर्माण के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रजामंदी जरूरी है।
विज्ञापन


जीडीए ने एन्वॉयरमेंटल क्लीयरेंस के लिए आवेदन तो कर दिया था, मगर अनुमति नहीं मिलने की वजह से आवंटियों को कब्जा नहीं मिल पा रहा था। इसका विकल्प तलाशते हुए प्राधिकरण ने लोहिया एन्क्लेव को टाउनशिप घोषित का फैसला किया।

जीडीए ने लोहिया एन्क्लेव को टाउनशिप बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर नोडल अफसर व प्रमुख सचिव सिंचाई के पास भेजा था, जिसे उन्होंने अनुमति दे दी। इसके तत्काल बाद प्राधिकरण ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास भी आवेदन कर दिया और अब बोर्ड ने भी अपनी अनुमति दे दी।

जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि लोहिया एन्क्लेव अब टाउनशिप घोषित हो गया है। नोडल अफसर के साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भी अनुमति मिल गई है। जल्द ही आवंटियों को कब्जा दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें