फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपित का आतंकी कनेक्शन नहीं, खुफिया एजेंसियों को दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कश्मीर में सेना से मुठभेड़ में मारे गए आतंकी रियाज नायकू के समर्थन में पोस्ट डालने वाले अहमद उस्मानी का फिलहाल कोई आतंकी कनेक्शन नहीं मिला है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में यह भी पता चला है कि समर्थन में पोस्ट के बाद उसने माफी भी मांगा था। हालांकि पुलिस ने मुंबई पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसियों को प्रकरण की जानकारी देकर गहराई से जांच करने की सिफारिश की। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के बभनौली गांव में खाला के घर आए थाणे, महाराष्ट्र के मुंब्रा अपार्टमेंट निवासी अहमद उस्मानी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ बांसगांव क्षेत्र के ही डुमरी निवासी धर्मेंद्र यादव ने बांसगांव थाने में केस दर्ज कराया था कि उस पर आतंकी सरगना रियाज नायकू के समर्थन में ट्वीटर और इंस्ट्राग्राम पर कई पोस्ट डालने का डालने का आरोप लगाया था। छानबीन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।  ---- जांच में आरोपित का फिलहाल कोई आतंकी कनेक्शन नहीं मिला है। आगे की जांच के लिए खुफिया एजेंसियों मामले की जानकारी दे दी गई है।  डा. सुनील गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें