फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने पूछा सवाल: हर माह बिना आधार कितने टिकट बुक हो सकते हैं?

Sat, 15 Oct 2022 02:39 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि क्विज के माध्यम से आमजन को रेलवे से संबंधित दिलचस्प सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं।

 
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आप जानते हैं, आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्रति माह बिना आधार कार्ड कितने टिकट बुक हो सकते हैं ?, या स्वतंत्र भारत की पहली महिला रेलमंत्री कौन थीं? कुछ इसी तरह के रोचक सवाल पूर्वोत्तर रेलवे आजकल सोशल मीडिया पर ऑनलाइन क्विज के माध्यम से कर रहा है।

विज्ञापन


एनईआर के ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर पूछे जाने वाले इन सवालों का लोग जवाब भी खूब दे रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने ऑनलाइन क्विज करीब पांच महीने पहले शुरू किया गया। हर दूसरे दिन सवाल पूछे जाते हैं, सही जवाब के लिए चार विकल्प दिए जाते हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि क्विज के माध्यम से आमजन को रेलवे से संबंधित दिलचस्प सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

अब तक पूछे गए कुछ रोचक सवाल

स्वतंत्र भारत की पहली महिला रेलमंत्री कौन थीं?
ट्विटर पर 319 लोगों ने जवाब दिया। 73 फीसदी लोगों ने ममता बनर्जी को सही बताया, जबकि 13 फीसदी ने मोहसिना किदवई को सही माना। दूसरे दिन रेलवे ने सही जवाब ममता बनर्जी अपलोड किया।

गोरखपुर में पहली बार रेलवे लाइन कब बिछाई गई थी?
127 लोगों ने जवाब दिया। सही जवाब 1885 था, सिर्फ 33 फीसदी लोग सही उत्तर दे सके।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्रति माह बिना आधार कार्ड कितने टिकट बुक हो सकते हैं ?
इस सवाल का 189 लोगों ने जवाब दिया था, जिसमें सिर्फ 33 फीसदी का जवाब सही था कि एक माह में 12 टिकट बुक हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें