क्या आप जानते हैं, आईआरसीटीसी की वेबसाइट से प्रति माह बिना आधार कार्ड कितने टिकट बुक हो सकते हैं ?, या स्वतंत्र भारत की पहली महिला रेलमंत्री कौन थीं? कुछ इसी तरह के रोचक सवाल पूर्वोत्तर रेलवे आजकल सोशल मीडिया पर ऑनलाइन क्विज के माध्यम से कर रहा है।
एनईआर के ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर पूछे जाने वाले इन सवालों का लोग जवाब भी खूब दे रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने ऑनलाइन क्विज करीब पांच महीने पहले शुरू किया गया। हर दूसरे दिन सवाल पूछे जाते हैं, सही जवाब के लिए चार विकल्प दिए जाते हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि क्विज के माध्यम से आमजन को रेलवे से संबंधित दिलचस्प सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं।