फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti: गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी ने मखौड़ाधाम में राम जानकी मंदिर में किए दर्शन; मंत्री दयाशंकर भी रहे मौजूद

Wed, 12 Jun 2024 07:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, परशुरामपुर (बस्ती)
विज्ञापन
गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परशुरामपुर क्षेत्र के पौराणिक स्थल मखौड़ा धाम में बुधवार को दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने राम जानकी मंदिर में पूजन-अर्चन किया। मंदिर के पुजारी सूर्य नारायण दास वैदिक ने उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया।

विज्ञापन


वैदिक ने उन्हें मखौड़ा धाम व पौराणिक नदी मनोरमा के बारे में अवगत कराया। पुजारी ने राजा दशरथ द्वारा कराए गए पुत्रेष्ठ यज्ञ के बारे में भी उन्हें बताया। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने राम सर्किट से जुडे़ मखौड़ा धाम में केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताया। यहां से वह गोंडा जिले के छपिया में स्थित स्वामी नारायण मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुईं। उनके साथ प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें