फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ई-रिक्शा में खेल रही थीं बच्चियां, आग ने छीन ली जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के रामपुर नए गांव में रामजी जायसवाल के घर में लगी आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि किसी को घर से निकलने का मौका ही नहीं मिला। ई-रिक्शा पर बेटियां अंशिका और अनवी खेल रही थीं, आग में झुलसकर दोनाें ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई, हर कोई रामजी जायसवाल के घर की ओर दौड़ पड़ा। दो दिन पहले पूरा परिवार केदारनाथ से दर्शन कर लौटा था। मंगलवार को लगी आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग के बाद मची चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए और बाल्टी के पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियों से पहुंचे दमकल कर्मियों ने जब मोर्चा संभाला तब जाकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन, तब तक परिवार के नौ लोग झुलस चुके थे। घर के मुखिया रामजी जायसवाल घटना के वक्त घर के परिसर में ही टहल रहे थे वे महिलाओं को बचाने में झुलस गए। पुलिस टीम ने जल्दी-जल्दी सभी घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।


ई-रिक्शा पर खेल रहे बच्चे झूलसे
रात के समय घर पर ई रिक्शा खड़ा कर चार्ज किया जा रहा था। जिसमें बच्चे खेल रहे थे। अचानक शॉट सर्किट से आग लग गई। रामजी जायसवाल की मोपेड अंदर खड़ी थी। जिसमें आग लगते ही विस्फोट हो गया और आग चारो तरफ फैल गई। रामजी डीजल-पेट्रोल बेचने का काम करते थे, आशंका जताई जा रही है कि घर में कुछ पेट्रोल भी रखा था जिसके चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


इनका चल रहा है इलाज
रामजी जायसवाल (55), रितु जायसवाल (38) पत्नी ऋषिकेश जयसवाल, शिपु जायसवाल (13) पुत्री रामजी जयसवाल, साक्षी जायसवाल (20) पुत्री रामजी जयसवाल, मीना जायसवाल (50) पुत्री रामजी जयसवाल, रुपम जायसवाल (20) पुत्री भजुराम जायसवाल, सिब्बू (22) पुत्र रामजी जायसवाल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें