फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे कर सकते हैं खरीदारी, इस खास एप से करें बुकिंग

Sat, 30 May 2020 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • कोरोना संकट के बीच बदला व्यापार का तरीका
  • अब ऑनलाइन कारोबार के साथ होम डिलीवरी पर जोर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की चुनौती और लॉकडाउन के बीच शहर के व्यापारियों ने ऑनलाइन कारोबार को बढ़ाने के साथ ही होम डिलीवरी पर जोर दिया है। व्यापारी ई-कॉमर्स कंपनियों की तरह ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा दे रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने अपना ऐप भी बना लिया है।

विज्ञापन

 
व्हाट्सएप ग्रुप बना खरीदारी का प्लेटफार्म
गीता प्रेस रोड पर पोद्दार टेक्सटाइल्स का शोरूम है। यहां से फुटकर व्यापारियों को माल पहुंचाया जाता है। निदेशक विनीत पोद्दार ने व्हाट्स एप ग्रुप बनाया है। अलग-अलग ग्रुपों से करीब एक हजार फुटकर व्यापारी के मोबाइल नंबर जोड़े गए हैं। इसके जरिए फैंसी सूट, साड़ी, लहंगा, कोट पैंट, सदरी सहित अन्य प्रोडक्ट की जानकारी दी जाती है।

इसमें से पसंदीदा प्रोडक्ट चुनकर व्यापारी व्हाट्सएप ग्रुप पर ही आर्डर कर देते हैं। ऑनलाइन भुगतान हो जाता है। अगर सामान्य ग्राहक भी चाहें तो इस ग्रुप से जुड़ सकते हैं। जो भी जरूरत होगी, उसकी होम डिलीवरी कराई जाएगी।

विज्ञापन

लैपटॉप, मोबाइल रिपेयरिंग कर पहुंचा रहे घर

इलेक्ट्रानिक व्यापारी अतुल के मुताबिक कोराना संक्रमण से बचाव के लिए होम डिलीवरी शुरू की है। एक टीम बनाई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए प्रसार-प्रसार कर रहे हैं। जो लैपटॉप, मोबाइल फोन बनने के लिए आता है, उसे बनवाकर घर भेजते हैं। इसका कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लगता है। घर जाकर भी लैपटॉप, मोबाइल फोन बनाने की सुविधा भी दी गई है।
 
एसी, टीवी व म्यूजिक सिस्टम की हो रही होम डिलीवरी
शास्त्री चौक क्लाइमेट कंट्रोल के निदेशक अतुल सिंह के  मुताबिक दुकान के नाम से फेसबुक पेज बना दिया है। इस पर सभी सामान की फोटो, रेट व साइज अपलोड किया है। ग्राहक पेज पर जाकर मनपसंद सामान की बुकिंग कर सकते हैं। सामान की होम डिलीवरी की सुविधा है। इसके एवज में किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के बीच ज्यादातर लोग घरों में हैं। इस वजह से कारोबार का पैटर्न बदलना पड़ा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन कर रहे खरीदारी, कर रहे बुकिंग

विजय टॉकीज के निदेशक उदित टेकरीवाल ने लॉकडाउन के बीच संगम फैमिली बाजार खोल दिया। साथ ही ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा दी। तमाम शहरवासी लॉकडाउन के शुरूआती दिनों से ही सामान की बुकिंग कर रहे हैं। मोबाइल नंबर 7234000965 पर सामान की सूची व्हाट्सएप करके होम डिलीवरी करवाई जा सकती है। घर तक सभी सामान पहुंचा दिया जाएगा।

आभूषण की खरीददारी के लिए वर्चुअल ऐप
पीसी ज्वैलर्स के निदेशक संजय अग्रवाल के मुताबिक सोने चांदी के आभूषणों को ऑनलाइन खरीदने में ग्राहक परहेज करते हैं लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए उनके लिए यही सही है। ग्राहकों की सुविधा के लिए वर्चुअल एप को तैयार किया गया है। इसके जरिए ग्राहक पसंदीदा आभूषणों का वर्चुअल ट्रायल कर सकेंगे।

मतलब, इस एप पर लेटेस्ट फोटो अपलोड करना होगा। इसके बाद उसी अनुसार में बारी बारी डिजायन को फोटो पर पहना कर ट्रायल करना होगा। डिजाइन पसंद आने पर सेल्समैन को फोन पर पसंदीदा मॉडल नंबर बताना होगा। इसके बाद आभूषण आपके घर पहुंच जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें