फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लाठी-डंडे से पीटकर की गई थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा क्षेत्र का मामला, रात में मारपीट, तड़के मिला था बेहोश, अस्पताल में घोषित किया गया था मृत
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि, पत्नी के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
गोरखपुर। झंगहा क्षेत्र के बौठा गांव में हिस्ट्रीशीटर हरिओम कश्यप उर्फ नाटे की मौत संदिग्ध हालात में नहीं, बल्कि लाठी-डंडों से पीटकर की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। अब पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव के निरंजन कुमार और राम प्रसिद्ध उर्फ दरोगा के रूप में हुई है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

हरिओम की पत्नी कंचन देवी के अनुसार, सोमवार रात करीब आठ बजे हरिओम कश्यप नशे की हालत में घर पहुंचा था। घर के बाहर गांव के रहने वाले अशोक से विवाद हो गया। आरोप है कि पहले नाटे ने डंडा छीनकर अशोक पर वार किया, जिसके बाद अशोक अपने परिजनों के साथ वापस आया और लाठी-डंडों से नाटे की मारपीट की। इस दौरान वह घायल हो गया, लेकिन काफी देर तक घर पर ही रहा।
विज्ञापन

पत्नी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे कुछ लोग उसके घर पहुंचे और नाटे की तलाश की। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन नाटे घर से गायब मिला। अगले दिन सुबह करीब 4:30 बजे वह वापस लौटा और दरवाजे पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे उठाकर पानी से होश में लाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति गंभीर बनी रही। इसके बाद एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पत्नी कंचन की तहरीर के आधार पर तुलन, आकाश, दरोगा, निरंजन समेत अन्य के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर की मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव (हेमरेजिक शॉक) और एंटीमार्टम इंजरी पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी तथ्य स्पष्ट किए जाएंगे।
-ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें