फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: सिद्धार्थनगर में हाईस्कूल में सुयश व इंटर में आलोक ने किया जिला टॉप

Sat, 27 Jun 2020 06:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सुयश को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले बोर्ड परीक्षा में जिले के दो होनहारों ने परचम लहराया है। हाईस्कूल में सुयश श्रीवास्तव तो इंटर मीडिएट में आलोक चौधरी ने बाजी मारी है। दोनों जिला टॉपर बनकर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन कर दिए हैं। परिणाम आने के बाद से ही बधाई देने वालों को भीड़ लगने लगी।

विज्ञापन


लोगों ने घरों पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्जव भविष्य की कमनां की। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडियट का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो चुका है। हाईस्कूल में कसीरन सीसीएस मुस्तकहम के छात्र सूर्ययश श्रीवास्तव 600 में 552 अंक यानी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप होने का गौरव हालिस किया।

इसी प्रकार इंटरमीडिएट में डुमरियागंज पीपुल्स इंटर कॉलेज के छात्र आलोक चौधरी ने 500 में 449 यानी 94.40 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर में बने। दोनों की इस उपलब्धी से परिवार के लोग खुश हैं। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही आगे भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें