फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की कोरोना से मौत, जिले में मरने वालों की संख्या हुई 12

Sat, 27 Jun 2020 05:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज
  • रेलवे के ट्रांजिट हॉस्टल में परिजनों के साथ रहते थे
विज्ञापन
corona in india - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इसके बाद से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। रेलवे कर्मी 20 जून को पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से उन्हें बीआरडी में भर्ती कराया गया था। कॉलेज प्रशासन ने शव को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के शव को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेलवे के ट्रांजिट हॉस्टल में रहने वाले 62 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी 20 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। करीब एक माह पूर्व वह सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह प्रयागराज सहित कई जगहों पर गए थे। आने पर तबीयत खराब हुई थी, तो परिजनों ने बीआरडी में भर्ती कराया था, जहां पर कोरोना जांच कराई गई थी, रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इसके बाद से उन्हें मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया जाता है कि वह शुगर के मरीज भी थे। इसकी वजह से उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। अचानक उनकी मौत हो गई। शव को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें