यूपी बोर्ड के निकले इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में एसएसडीजीआईसी धनघटा की छात्रा व मुखलिसपुर निवासी प्रभा द्विवेदी ने 429 अंक (85.80 प्रतिशत) हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। इसी के साथ ही कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र व गड़सरपार निवासी महेंद्र सिंह ने 425 अंक (85 प्रतिशत) हासिल कर दूसरा स्थान पाया है।
कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र प्रभाकांत यादव और शिव प्रताप ने 414 अंक (82.80 प्रतिशत) हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह से श्री सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी की शिखा पटेल व पीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज काली जगदीशपुर की छात्रा शीतल यादव ने 412 अंक (82.40 प्रतिशत) हासिल कर संयुक्त रूप से चौथा स्थान पाया है।
बीएसडीआर इंटर कॉलेज ठठरा हैंसर के अंकुर और एपी इंटर कॉलेज पारासीर के दीपक कसौधन ने 410 अंक (82 प्रतिशत) हासिल कर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। एचआरआईसी खलीलाबाद के अर्पित श्रीवास्तव, कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के दिव्यांश प्रकाश, एसकेएआर इंटर कॉलेज मगहर के शबिस्ता खातून, एपी इंटर कॉलेज पारासीर की प्रिया कसौधन 409 अंक (81.80) प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया है।
एसएसडीजीआईसी धनघटा की जान्हवी पांडेय को 407 अंक (81.40 प्रतिशत) मिलने पर सातवां स्थान मिला है। डीवी इंटर कॉलेज धनघटा के राजेश, पीडीएससी इंटर कॉलेज भोगीपुर के रामअनुज मौर्य, एसएसडीजीआईसी धनघटा के नीरज यादव ने 406 अंक (81.20 प्रतिशत) पाकर संयुक्त रूप से आठवां स्थान पाया है।
इसी तरह से एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के बंटी राय, पीडीएससी इंटर कॉलेज भोगीपुर के सुनील कुमार और एपी इंटर कॉलेज पारासीर की रोशनी ने 405 अंक (81 प्रतिशत) पाकर संयुक्त रूप से नौवां स्थान पाया है। एसएसडीजीआईसी धनघटा की आस्था गुप्ता ने 404 अंक (80.80 प्रतिशत) पाकर जिले में दसवां स्थान हासिल किया है।
इन सभी छात्र छात्राओं ने सफलता के पीछे परिवार और गुरुजनों को श्रेय दिया है। रिजल्ट देखने के लिए खलीलाबाद शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में 12.30 बजे से ही विद्यार्थी साइबर कैफे पर पहुंच गए थे। विद्यार्थी रिजल्ट देखकर काफी खुश थे और एक-दूसरे को बधाइयां दीं।