23 जुलाई को उत्सव के अंतिम दिन स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। चौरीचौरा स्टेशन पर सभी शहीदों के परिजनों को आमंत्रित किया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे 18 से 23 जुलाई के मध्य आइकोनिक सप्ताह का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर चौरीचौरा के अमर सेनानियों की फोटो प्रदर्शनी चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है, जिससे यहां आने वाले यात्री इन महान क्रांतिकारियों के बारे में जान सकें। भविष्य में गोरखपुर जंक्शन पर भी फोटो प्रदर्शनी लगाने की योजना है।