फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए आए जिला जज, कुष्ठ आश्रम में बांटी राहत सामग्री

Sun, 19 Apr 2020 12:18 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कोविड-19 महामारी के विरूद्ध चलाए जा रहे सहायता व सहयोग कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों तक भोजन, मास्क व सेनिटाइजर इत्यादि के सहायतार्थ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिया जा रहा है। न्यायधीश गोविंद बल्लभ (शर्मा) के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारी द्वारा कुष्ठ आश्रम प्रेम चन्द पार्क रोड व अन्य जगहों पर जाकर भोजन इत्यादि का वितरण किया गया।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए जनपद न्यायाधीश ने बताया है कि जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारी गण एक साथ होकर गरीबों व जरूरतमंदों की भूख मिटाने तथा सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। भोजन सामग्री बाटे जाने के दौरान लोगों को सामाजिक दूरी रखने का पाठ भी पढ़ाया गया।

जनपद न्यायाधीश द्वारा यह भी बताया गया कि यह प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लॉकडाउन अवधि में जरूरतमंद लोगों को जगह जगह जाकर भोजन व अन्य सामग्री वितरित की जा रही है। इस दौरान किसी भी विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प लाइन पर सेवाएं उपलब्ध है जो सभी की सेवा के लिए तत्पर है।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवेन्द्र सिंह, स्पेशल जज (पी.सी. एक्ट) सुशील कुमार शशि, अपर जिला जज सत्यानन्द उपाध्याय, विष्णु प्रसाद अग्रवाल व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें