उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बेईलियां गांव में यशपाल सिंह के सात साल के बेटे प्रबल सिंह को एक अंजान व्यक्ति दो हजार का एक नोट और एक 20 का नोट देकर चला गया। बाद में पिता के आने पर उसने जानकारी दी। पिता ने पुलिस को सूचना देकर जांच की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को यशपाल का बेटा दरवाजे पर खेल रहा था। इसी बीच किसी ने लड़के को दो हजार रुपए की एक नोट व बीस रुपए की एक नोट देकर चला गया। उस समय पिता यशपाल सिंह घर से बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद रुपए लेकर प्रबल अपने पिता के पास गया।
पिता ने लड़के से पूछा रुपए कहां और किसने दिया तो प्रबल ने बताया मैं दरवाजे पर खेल रहा था इसी बीच एक आदमी मुझसे पुछा तुम्हारे पापा कहां हैं तो लड़के ने बताया कहीं गए हैं, ऐसे में आदमी ने बच्चे को दो हजार बीस रुपए देकर चला गया। पिता को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने बच्चे को कोरोना वायरस की आशंका में तुरंत नहलाया रुपयों की भी धुलाई की और मामले की जानकारी गांव की आशा बहू होशीला देवी को दिया।
आशा ने मामले की जानकारी ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर गुलाम मोहिउद्दीन अंसारी को दिया। उन्होंने शनिवार को बड़हलगंज की कोविड 19 रैपिड रिस्पांस टीम के नोडल अधिकारी एसआई विशाल राय और कैविड 19 रैपिड रिस्पांस टीम के डाॅ.राकेश गुप्ता को दिया।
डॉक्टर की टीम बच्चे का थर्मल स्क्रिनिंग कर जांच कराने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में कोविड 19 टीम के नोडल अधिकारी एसआई विशाल राय ने बताया कि लड़के के पिता यशपाल सिंह से बात हुई है। उन्होंने बताया है कि मेरे लड़के को 15 अप्रैल को किसी ने दो हजार बीस रुपए दिया है। मेरे लड़के की डाक्टर से जांच करा दें।