फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे का खून: अपने ही निकले बेगाने, एक सप्ताह में खूब हुआ रिश्तों का कत्ल

Fri, 06 Aug 2021 03:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

किसी ने प्रेमी संग मिल कर पत्नी को तो किसी ने भाई को मार डाला। जनपद में आए दिन हो रही ऐसी घटनाएं, जिसमें परिवार के सदस्य ही शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है, जिसमें अपने ही जान के दुश्मन निकल रहे हैं। किसी ने प्रेमिका के प्यार की दिवानगी में उसके पति की हत्या कर दी तो किसी ने मामूली बात को लेकर सगे भाई की हत्या कर दी। कुछ लोगों ने जिस पत्नी के साथ अग्नि को साक्षी मानकर पूरी जिदंगी साथ निभाने का वादा किया था लेकिन दहेज के वशीभूति पति ने पत्नी का गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। इस तरह की कई ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटनाओं को याद कर लोगों का मन अपनों से डरने लगा है। रिश्तों में आई किसी वजह से खटास का भयावह स्वरूप यह है कि जिस व्यक्ति के साथ हर पल गुजारते थे और हंसी खुशी के साथ रहते थे। उसका ही खून कर बैठे। हाल के दिनों में एक सप्ताह के भीतर कई घटनाएं, विभिन्न थाना क्षेत्र में घटित हुई हैं।

मामूली बात पर भाई को मार डाला
इसी सप्ताह में बरियापुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी बिजली निगम के कर्मचारी अरविंद यादव की हत्या उसके सगे छोटे भाई ने सिर पर रॉड से वार कर दिया। इतना ही नहीं कमरे के फर्श पर फैले खून को रात में धुलाई कर शव को बोरे में कस कर फेंक दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमी संग मिल कर पति को मार डाला

तीन दिन पहले तरकुलवा थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी जितेंद्र का शव गंडक नदी के किनारे मिला था। इस मामले में मृतक के भाई ने तहरीर दिया था। पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलास किया तो पता चला कि पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कराने के बाद शव को नदी के किनारे फेंकवा दिया था।

पति ने पत्नी का गला दबाकर मार डाला
सदर कोतवाली के तिलई बेलवा गांव में गुरुवार को रिंकी देवी की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने पति पिंटू यादव पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार मामूली तकरार के बाद पति ने ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया था।
 
दहेज के लिए पति ने की पत्नी की हत्या
भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा तिवारी निवासी प्रियंका बरनवाल की हत्या दहेज के लालच में कर दी गई थी। इसमें पति सहित तीन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज के लिए महिला को मार डाला गया है।

एएसपी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि आपसी विवाद को मिल बैठ कर हल करना चाहिए। जिले में एक सप्ताह के भीतर कई ऐसी घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है, जिसमें घर के लोग घटना में शामिल रहे हैं। अगर परिवार में समस्या है तो सगे संबंधियों से सलाह लेकर समाधान करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें