फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लगने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की सेहत बिल्कुल ठीक, हल्का बुखार आएं तो घबराएं नहीं

Sat, 23 Jan 2021 07:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के बाद विभाग की नजर अब स्वास्थ्य कर्मियों की सेहत पर है। शुक्रवार को जिन पांच लोगों ने एईएफआई किट का प्रयोग किया था। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। बीआरडी में पिपराइच की भर्ती होने वाली आशा कार्यकर्ता साधना को घर भेज दिया गया है। जिले में वैक्सीनेशन का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ा है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के छह डॉक्टरों को शुक्रवार की रात हल्का बुखार और शरीर में दर्द था, जो शनिवार की सुबह पूरी तरह से ठीक हो गया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को हुए कोरोना वैक्सीनेशन के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की नजर लोगों के सेहत पर हैं। टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों से फोन पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली जा रही है। इन सबके बीच राहत की बात यह है कि जिन पांच लोगों ने एईएफआई किट का प्रयोग किया था। वह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्हें अब कोई परेशानी नहीं है।

इन सबके पीछे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को हल्के बुखार थे, जो अब ठीक हो गए हैं। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। कहीं से किसी की कोई शिकायत नहीं मिली है। जिन लोगों ने एईएफआई किट का प्रयोग किया था। वह भी पूरी तरह से स्वस्थ्य है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

हल्का बुखार आएं तो घबराएं नहीं, यह सुखद संकेत हैं: सीएमओ

सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि अगर वैक्सीनेशन के बाद किसी को हल्का बुखार या फिर शरीर में हल्का दर्द होता है तो इससे घबराने की जरूरत नहीं है। यह सुखद संकेत हैं। हल्का बुखार आने का मतलब है कि वैक्सीनेशन का असर शरीर में हो रहा है। इसलिए इससे घबराए नहीं है। इंजेक्शन लगाने पर बुखार पहले भी होता था, जो खुद ठीक हो जाता था।

वैक्सीन लगती है तो हल्का बुखार आना ठीक है
बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि कोई भी वैक्सीन लगती है तो उसमें हल्का बुखार आने की संभावना रहती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। खुद वैक्सीन लगवाया है। कोई दिक्कत नहीं है। बीआरडी में जिन डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगा है। उनकी भी सेहत ठीक है। ऐसे में वैक्सीन से घबराने की जरूरत नहीं है।

फरवरी माह से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लगेगी वैक्सीन
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब 28 और 29 जनवरी के बाद फरवरी माह में हर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी तैयारियां की जा रही है। इन दोनों दिवसों में अभी केवल स्वास्थ्य कर्मियों को ही वैक्सीन लगाई जाएगी। करीब 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाया जाना है। इनमें अभी केवल 3214 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई है।

15 हजार फ्रंट लाइन वर्करों की सूची हो गई है तैयार
सीएमओ ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन वर्करों की सूची तैयार की जा रही है। प्रशासन की ओर से अब तक 15 हजार लोगों की सूची मिल चुकी है। इनमें पुलिसकर्मी, राजस्वकर्मी सहित प्रशासन के लोग शामिल हैं। इन लोगों का डाटा कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। फरवरी माह से इन लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा। इसके अलावा दूसरे चरण में जनप्रतिनिधियों को भी वैक्सीन लगाया जाना है। इसके लिए शासन से गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है।

एम्स और रेलवे कर्मियों को लगेगा कोवैक्सीन
भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन 28 और 29 जनवरी को एम्स और रेलवे के कर्मियों को लगाई जाएगी। यह वैक्सीन और किसी बूथ पर नहीं भेजी जाएगी। कोवैक्सीन का 1200 डोज अभी स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें