फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सड़क हादसे में घायल प्रधानाध्यापक की मौत, घर में मचा कोहराम

Thu, 09 Sep 2021 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

छितरौली प्राथमिक विद्यालय पर थे तैनात, मंगलवार की रात हुए थे घायल। गोरखपुर में चल रहा था इलाज।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क हादसे में घायल प्रधानाध्यापक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी पर शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक प्रधानाध्यापक क्षेत्र के छितरौली प्राथमिक विद्यालय पर कार्यरत थे। हादसे में घायल होने के बाद उनका इलाज गोरखपुर स्थित सावित्री नर्सिंग होम में चलने के बाद परिजन उन्हें पीजीआई ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं जिस पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी ने गुरुवार को हरितालिका का निर्जला व्रत रखना था। उसी पति की मौत की खबर मिलते ही घर में मानो भूचाल सा आ गया। पत्नी जहां सूचना पर बेहोश हो गई वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

 
मिले जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के नगरा विकास खण्ड के इंदासो गांव निवासी रमानंद प्रसाद (40) भटनी छितरौली प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। वे भटनी नगर के हरिकीर्तन मुहल्ले में किराए के मकान में रहकर नौकरी करते थे। मंगलवार की रात वे पक्के पुल के पास बाइक में पेट्रोल लेने जा रहे थे, तभी किसी वाहन के टक्कर से वे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग पुलिस के सहयोग से उन्हें अस्पताल ले गए, जहां गम्भीर स्थिति देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में सिर में चोट लगने के चलते कोमा में चले जाने पर परिजन उन्हें गोरखपुर स्थित सावित्री नर्सिंग होम में ले गए। वहां कुछ समय इलाज के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पीजीआई पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही भटनी क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। अपने साथी के निधन के सूचना पर हर शिक्षक गमगीन दिखे। वही पत्नी प्रतिभा देवी को परिवारीजनों ने रमानंद के मौत की खबर नही दी थी। वे गुरुवार को हरितालिका पर निर्जला व्रत रख पति के दीर्घायु होने की कामना में लगी हुई थी। लेकिन बाद में पति के मौत की खबर मिलते ही वे बेहोश हो गईं। घर में कोहराम मच गया। माता- पिता पांच भाइयों और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन स्वामी पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें