फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: घर से दवा लेने लिए निकले थे प्रधानाध्यापक, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत

Sat, 27 Feb 2021 07:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया जिले में घर से दवा लेने के लिए निकले प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के बरसीपार गांव के समीप सलेमपर भटनी रेल खंड पर हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के मठियां पठान गांव निवासी नुरूद्दीन (55) ब्लॉक के पुरैना पतलापुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। परिवार वालों के मुताबिक, शनिवार की सुबह बाइक लेकर वह घर से दवा लेने के लिए निकले। दोपहर में उनका क्षत-विक्षत शव सलेमपुर भटनी रेल खंड पर बरसीपार गांव के समीप मिला। उनकी बाइक गायब थी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाकेट में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटना स्थल पर परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कोतवाली पहुंचे शिक्षक व शुभचिंतकों ने दु:ख जताया। इस बाबत सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि शव को कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें