फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आकाशवाणी गोरखपुर के नए कार्यक्रम प्रमुख बने अशोक पांडेय

Wed, 22 Jul 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
अशोक कुमार पाण्डेय
विज्ञापन
गोरखपुर। आकाशवाणी गोरखपुर के कार्यक्रम प्रमुख के रूप में अशोक कुमार पांडेय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह अब तक आकाशवाणी वाराणसी में सहायक निदेशक (कार्यक्रम) पद पर नियुक्त थे। पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अशोक पांडेय ने कहा कि आकाशवाणी गोरखपुर की समृद्ध प्रसारण परंपरा को नवाचार एवं जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आकाशवाणी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। आकाशवाणी गोरखपुर के निदेशक (अभियांत्रिकी) राहुल सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दूरदर्शन गोरखपुर के कार्यक्रम प्रमुख मोहन यादव, कार्यक्रम अधिशासी मनीष द्विवेदी, नूर मुहम्मद, दीपांकर मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें