फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : वनस्पति विज्ञान विभाग की कमान अब प्रो. रामवंत संभालेंगे

Wed, 22 Jul 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
 प्रो. रामवंत गुप्ता
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की कमान अब अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पादप वैज्ञानिक प्रो. रामवंत गुप्ता के हाथों में होगी। उन्होंने मंगलवार को प्रो. अनिल द्विवेदी से विभागाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

प्रो. गुप्ता पादप शरीर क्रिया विज्ञान, प्रकाश संश्लेषण, जलवायु-अनुकूल कृषि और फसल सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य कर चुके हैं। उन्होंने देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थानों के साथ शोध सहयोग स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है।
वर्तमान में वह विश्वविद्यालय में निदेशक, अंतरराष्ट्रीय कार्य, कंसल्टेंसी सेल के समन्वयक, कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान (आईएएनएस) के समन्वयक तथा ''''स्टडी इन इंडिया'''' कार्यक्रम के अनुपालन अधिकारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। कार्यभार संभालने के बाद प्रो. गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विभाग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आधुनिक प्रयोगशालाओं का विकास, अंतःविषयक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना होगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वास जताया कि उनकी शैक्षणिक विशेषज्ञता और प्रशासनिक अनुभव से वनस्पति विज्ञान विभाग नई उपलब्धियां हासिल करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें