फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के विनीत को मिली हाथरस के नए एसपी की कमान, कहा- 'पुलिस सर्विस भी एक मैनेजमेंट है'

Sat, 03 Oct 2020 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हाथरस के नए एसपी विनीत जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

हाथरस जिले में हुई घटना के बाद शासन ने शुक्रवार की देर शाम वहां के पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, इंसपेक्टर व दो अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं गोरखपुर के मूल निवासी विनीत जायसवाल को नया एसपी बनाया गया है। बता दें कि 2014 बैच के आईपीएस विनीत जायसवाल की छवि एक जुझारू अफसर की है।

विज्ञापन


2010 में नोएडा के जेएसएस कॉलेज से विनीत ने कम्प्यूटर साइंस विषय के साथ बी.टेक किया। उसके बाद उन्होंने इंफोसिस को एक कम्प्यूटर साइंस के बैचलर टेक्नीशियन के रूप में ज्वाइन किया। फिर 2011 में सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। दो प्रयास में सफल नहीं हो पाए, लेकिन उनका आत्मविश्वास कम नहीं हुआ और साल 2013 में उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम को ब्रेक किया।  

आईपीएस विनीत जायसवाल अपने पिता राधेश्याम जायसवाल से काफी प्रभावित हैं। पिता जेल अधीक्षक रहे हैं। विनीत कहते हैं, पुलिस सर्विस भी एक मैनेजमेंट है, यहां पर अपराधियों को कानून व्यवस्था का फॉर्मूला लगाते हुए भयमुक्त समाज के लिए प्रबंधन ही गुड पुलिसिंग है। समाज के लोगों को भी पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच के साथ सहयोग की भावना रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें