फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल: नॉर्थ वेस्ट को हराकर यूपी-उत्तराखंड सेमीफाइनल में, गोरखपुर के सैयद मोदी में चल रही प्रतियोगिता

Sun, 06 Oct 2024 12:25 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश की विभिन्न रीजनल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुभारंभ के दौरान सेंट ज्यूड्स स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने विभिन्न नृत्य और अन्य कार्यक्रमों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।
विज्ञापन
बॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आगाज हुआ। लीग मुकाबलों के बाद अंडर-19 के पहले क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की टीम ने नॉर्थ वेस्ट को 12-7 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन

बॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश की विभिन्न रीजनल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुभारंभ के दौरान सेंट ज्यूड्स स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने विभिन्न नृत्य और अन्य कार्यक्रमों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

प्रतियोगिता के आयोजक और सीआईएससीई यूपी/उत्तराखंड के ज्वॉइंट रीजनल कोऑर्डिनेटर एवं सेंट ज्यूड्स स्कूल के प्रधानाचार्य डेविड सिरिल ने बताया कि अंडर-19 लीग मैच में पश्चिम बंगाल ने तमिलनाडु को 11-5 से हराया।
विज्ञापन

बॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
यूपी-उत्तराखंड ने महाराष्ट्र को 12-5 से, केरल ने तमिलनाडु को 9-7, नॉर्थ इंडिया ने नॉर्थ वेस्ट को 9-1, यूपी-उत्तराखंड ने बिहार को 12-10, पश्चिम बंगाल ने केरल को 11-3 से, महाराष्ट्र ने बिहार को 14-10 और तेलंगाना ने कर्नाटक को 13-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस दौरान स्कूल की निदेशक मोयरा सिरिल, किंडरगार्डन की प्रिंसिपल ग्लैंडा सिरिल और सामिम सिरिल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें