फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में 23 से श्रीराम कथा, 29 को सीएम योगी की मौजूदगी में पूर्णाहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा सप्ताह के उपलक्ष्य में गोरखनाथ मंदिर में 23 जुलाई से सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। प्रयागराज के कथाव्यास आचार्य शांतनु महाराज कथा का वाचन करेंगे। कथा का विश्राम और पूर्णाहुति 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में होगी।
विज्ञापन


श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कथा आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। योगी कमलनाथ ने बताया कि सनातन परंपरा में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। गोरक्षपीठ में यह पर्व हर वर्ष श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष 23 से 29 जुलाई तक महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में प्रतिदिन अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक श्रीराम कथा होगी।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को सुबह नौ से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक कथा की पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी के सान्निध्य में विशेष पूजन, आशीर्वचन, भजन और सहभोज का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर के चार प्रमुख रूटों से गोरखनाथ मंदिर तक निशुल्क बस सेवा संचाालित होगी।
विज्ञापन


बैठक में डॉ. प्रदीप कुमार राव, द्वारिका तिवारी, रामजनम सिंह, वीरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, रणजीत सिंह, विनय गौतम सहित कथा के यजमान बैजनाथ जायसवाल, अमित जायसवाल और उमेश अग्रहरि मौजूद रहे।

इन रूटों से चलेंगी निशुल्क बसें

रूट एक : महुआतर ओवरब्रिज से महेसरा, मोहरीपुर, बरगदवा, राजेंद्रनगर होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक।

रूट दो : गीता वाटिका से असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, हाईडिल होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज, जंगल नकहा ओवरब्रिज, राणी सती मंदिर मार्ग, रामनगर चौराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक।

रूट तीन : मुंशी प्रेमचंद पार्क से टीडीएम स्कूल, अलहदादपुर चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, गोलघर काली मंदिर, यातायात तिराहा, धर्मशाला, तरंग क्रॉसिंग होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक।

रूट चार : इंजीनियरिंग कॉलेज से गिरधरगंज, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, कार्मल स्कूल, यातायात तिराहा, धर्मशाला ओवरब्रिज, तरंग क्रॉसिंग होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें