फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करें निर्माण कार्य

Thu, 16 Jul 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने बुधवार को जटाशंकर मुख्य मार्ग से गुरुद्वारा तक चल रहे सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्याें को जल्द शुरु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य प्रगति पर मिला। मेयर और नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप शीघ्र पूरा कराया जाए। ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान गुरुद्वारा रोड से गोरखनाथ मुख्य मार्ग तक सीसी सड़क और नाली निर्माण के संबंध में भी समीक्षा की गई। अवर अभियंता ने बताया कि इस कार्य का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस पर मेयर और नगर आयुक्त ने स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए।

जलकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पाइपलाइन पहले ही बिछाई जा चुकी है। इससे सड़क और नाली निर्माण के बाद जलभराव की समस्या में भी राहत मिलेगी। इस दौरान मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें