फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फर्जी ट्रेनिंग सेंटर की आड़ में बेरोजगार युवक-युवतियों से करते थे ठगी, दिखाते थे जल्द अमीर बनने का सपना

Mon, 04 May 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गुलरिहा पुलिस गश्त पर थी तभी उसे सूचना मिली कि हरसेवकपुर नंबर-2 स्थित अभिनंदन मैरिज लॉन में कुछ लोग फर्जी ट्रेनिंग सेंटर संचालित कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान वहां करीब 200 की संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां मौजूद मिले, जिन्हें कथित ट्रेनिंग के नाम पर बहलाया-फुसलाया जा रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी ट्रेनिंग सेंटर की आड़ में बेरोजगार युवक-युवतियों से ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने रविवार को इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक मौके से भाग गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जालसाजी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में सिराजुद्दीन निवासी बरबा कला, थाना तुर्कपट्टी, जिला कुशीनगर, अतेंद्र राजपूत निवासी अमरौली रतनपुर, थाना अलीगंज, जिला एटा और कृष्ण मोहन सिंह निवासी मेदिनीपुर, थाना घुघली, जिला महराजगंज शामिल हैं। वहीं, चौथा आरोपी आलोक सिंह निवासी रामकोला, जिला कुशीनगर मौके से भाग गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, गुलरिहा पुलिस गश्त पर थी तभी उसे सूचना मिली कि हरसेवकपुर नंबर-2 स्थित अभिनंदन मैरिज लॉन में कुछ लोग फर्जी ट्रेनिंग सेंटर संचालित कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान वहां करीब 200 की संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां मौजूद मिले, जिन्हें कथित ट्रेनिंग के नाम पर बहलाया-फुसलाया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह दूर-दराज के गांवों से आए कम पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर नेटवर्क मार्केटिंग से जोड़ता था। उन्हें जल्द अमीर बनने का सपना दिखाया जाता था और इंटरव्यू व ट्रेनिंग के नाम पर प्रत्येक युवक-युवती से 13-13 हजार रुपये वसूले जाते थे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें और लोगों को जोड़ने की ट्रेनिंग दी जाती थी और लगातार निगरानी में रखा जाता था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी सिराजुद्दीन मौके पर युवाओं को भ्रमित करता हुआ पाया गया। उसके साथ दो अन्य सहयोगी भी सक्रिय थे। पुलिस ने हलका प्रभारी विवेक कुमार अवस्थी की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इनके खिलाफ पिपराइच थाना सहित बिहार में भी पहले से जालसाजी के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें