गोरखपुर। नई दिल्ली से गोरखपुर होते हुए ललितग्राम तक जाने वाली वैशाली 15566 सुपरफास्ट एक्सप्रेस गार्ड की कुर्सी टूटने से गोरखपुर में एक घंटे तक खड़ी रही। कुर्सी टूटी होने की वजह से गार्ड (ट्रेन मैनेजर) ने जाने से इन्कार कर दिया। काफी समझाने के बाद ट्रेन मैनेजर ट्रेन लेकर रवाना हुए।
वैशाली एक्सप्रेस में गार्ड ने केबिन में टूटी कुर्सी देखकर ड्यूटी से इन्कार कर दिया। गार्ड के मना करने के बाद रेलकर्मी परेशान हो गए। इसकी जानकारी अफसरों को हुई तो गार्ड को समझाने की कोशिश की और कहा कि यहां से ट्रेन किसी तरह से आगे ले जाएं। आगे के स्टेशन पर बैठने का इंतजाम कर दिया जाएगा। फिर गार्ड मैनेजर ट्रेन लेकर रवाना हुए। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक गोरखपुर जंक्शन पर खड़ी रही।