फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल हादसा: अवध-आसाम एक्सप्रेस की चपेट में आने से गार्ड की मौत, ट्रेन के ब्रेकयान में चढ़ते समय हुआ हादसा

Tue, 12 Apr 2022 10:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अवध-आसाम एक्सप्रेस में रविवार की रात ड्यूटी करने गार्ड डीके सिंह पहुंचे थे। पीछे से आ रहे गार्ड से उन्होंने चार्ज लिया। चलती ट्रेन के ब्रेकयान में चढ़ने के दौरान वे फिसलकर ट्रैक पर चले गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनके शरीर के दो हिस्से हो गए।
विज्ञापन
मृतक डीके सिंह। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवध-आसाम एक्सप्रेस को गोरखपुर से लखनऊ ले जा रहे गार्ड डीके सिंह की गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। घटना रविवार की देर रात की है, जब गार्ड अपने ब्रेकयान में चढ़ने के दौरान फिसलकर ट्रैक पर गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। गार्ड की मौत की सूचना मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। उनकी मौत पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं यूनियन के नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अवध-आसाम एक्सप्रेस में रविवार की रात ड्यूटी करने गार्ड डीके सिंह पहुंचे थे। पीछे से आ रहे गार्ड से उन्होंने चार्ज लिया। चलती ट्रेन के ब्रेकयान में चढ़ने के दौरान वे फिसलकर ट्रैक पर चले गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनके शरीर के दो हिस्से हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को बलिया स्थित उनके पैतृक निवास ले जाया गया।

उधर, ऑल इंडिया गार्ड्स कौंसिल के जोनल महासचिव शीतल प्रसाद, जोनल संरक्षक एससी त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार, नसीमुर्रहमान, डीके विश्वकर्मा ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। ऑल इंडिया गार्ड्स कौंसिल ने मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे एसी लाउंज में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभी आयोजित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें