फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किराना व्यापारी के गोदाम पर जीएसटी टीम का छापा

Fri, 21 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब तीन घंटे तक चली जांच, महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले, स्टॉक का किया मिलान
विज्ञापन

- बिहार के लिए मंगाए गए माल को गोरखपुर में रखने और कर चोरी के शक में जांच



गोरखपुर। राज्य कर विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) टीम ने साहबगंज के किराना व्यापारी के हार्बर्ट बंधा स्थित गोदाम पर छापा मारा। टीम ने करीब तीन घंटे तक गोदाम में स्टॉक और बिल का मिलान किया। इस दौरान बिल बाउचर सहित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की गई। जांच के बाद टीम पांच साल के रिकाॅर्ड अपने साथ ले गई।

पिछले दिनों पादरी बाजार के कोल्ड स्टोरेज में पकड़े गए मूंगफली भरे ट्रक से मिले इनपुट के आधार पर छापा मारा गया। इसी मामले में बुधवार को शाहजहांपुर में बरेली की एसआईबी ने दो फर्मों पर छापा मारा था। इसमें गोरखपुर के एक फर्म के साथ करोड़ों का कारोबार का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मूंगफली, धनिया आदि सामान मंगाने में हेरफेर और जीएसटी में गोदाम का उल्लेख नहीं करने के आरोप के जांच की गई है। बताया जा रहा है कि व्यापारी की ओर से कुछ माल बिहार के लिए मंगाया गया था लेकिन उसे बिहार भेजने के बजाय गोरखपुर के गोदाम में रखे जाने की आशंका है। छह अधिकारियों की टीम सुबह करीब 11 बजे पहुंची। टीम ने शाम 4 बजे तक गोदाम में दस्तावेजों की पड़ताल की। कारोबारी राजनीतिक दल से जुड़ा बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पांच अगस्त को पादरी बाजार स्थित कोल्ड स्टोरेज में भी जांच की गई थी। इससे जानकारी मिली थी कि गोरखपुर के कारोबारी बिहार और बंगाल के पता पर मूंगफली मंगाकर जीएसटी से लेकर मंडी टैक्स की चोरी कर रहे हैं। इसके अलावा बरेली और अल्हागंज के कुछ व्यापारियों के स्टॉक की भी जांच किए जाने की बात सामने आई है। कार्रवाई के बाद अन्य कारोबारियों में भी खलबली मच गई। व्यापारी अपने स्टॉक और अभिलेख दुरुस्त करने में जुट गए। कार्रवाई के तार बरेली और अल्हागंज से भी जोड़े जा रहे हैं।
व्यापारी मनीष जैन ने बताया कि हार्बर्ट बांध के पास स्थित उनके भवन में गोदाम है, जिसे किराए पर दिया हूं। गोदाम पर जीएसटी की टीम आई थी। टीम को दस्तावेज और अन्य कागजात उपलब्ध करा दिए गए हैं। जांच के बाद टीम संतुष्ट होकर लौट गई।
विज्ञापन


हार्बर्ट स्थित व्यापारी के गोदाम पर टीम ने जांच की है। आवश्यक दस्तावेज लिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मूंगफली के कारोबार में टैक्स चोरी की आशंका है।
- यूएन सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर, राज्यकर विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें